मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट-भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. आशुतोष का नाम सामने आते ही सारे सियासी समीकरण बदल गए. पार्टी के इस फैसले से नरोत्तम मिश्रा के समर्थक बेहद नाराज हैं। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और व्यापारी सड़क पर उतरे और जमकर हंगामा किया। इस वजह से झांसी हाईवे NH-44 पर तकरीबन 2 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। पूरे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा जो आए दिन चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे, यहां तक कि वे नामांकन फॉर्म भी खरीद चुके थे. सब कुछ तैयार था, भाजपा हाईकमान की ओर से जारी प्रत्याशी की सूची ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. भाजपा ने जिन आशुतोष तिवारी को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है वे RSS के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. साथ ही, शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दतिया विधानसभा सीट से नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था. नरोत्तम मिश्रा डबरा के रहने वाले हैं, ऐसे में यहां कांग्रेस ने बहारी का दांव चला. चुनाव परिणाम में कांग्रेस के उममीदवार राजेंद्र भारती ने मिश्रा को हरा दिया. .(UPDATED ON 10TH JULY 2026)



