State News

60 साल से ऊपर की महिलाओं को उत्तर प्रदेश में फ्री बस यात्रा, ; कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट ने एक अहम फैसले को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसे महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। योगी सरकार की ओर से रक्षाबंधन से ठीक पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत यूपी में 60 वर्ष के ऊपर की महिलाओं को अब बस यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ समेत 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके तहत 60 साल और उससे ज़्यादा उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में जीवन भर मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी। इससे 1 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है और इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार या वोटर आईडी मान्य होगा। (UPDATED ON 25TH AUGUST 26)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button