State News

पटना में छात्रों का 15 सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास के घेराव की कोशिश

बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। कुल 15 सूत्री मांगों को लेकर छात्र पिछले कुछ दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र आज पटना की सड़कों पर उतर आए । सीएम आवास के घेराव की कोशिश की.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश की । मोर्चा ने बिहारभर के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी। (UPDATED ON 25TH AUGUST 26)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button