बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने बदला उम्मीदवार? नीरज सिन्हा को मिला टिकट,

बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया है, लेकिन अभिषेक बंटी के नामांकन वापस लेने के पीछे की एक बड़ी वजह चारा घोटाले से उनके परिवार का कनेक्शन को बताया जा रहा है।
अभिषेक बंटी के पिता रविन्द्र प्रसाद चारा घोटाले में दोषी थे। अभिषेक सिन्हा के पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा मेसर्स मगध केमिकल्स कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी में मैनेजर थे। यह कंपनी चारा घोटाला में शामिल थी। रविंद्र प्रसाद पर अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी बिलों के जरिए सरकारी खजाने से पैसा निकालने का आरोप था।
सीबीआई कोर्ट ने 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ जिन 75 लोगों को दोषी माना था। उनमें रविन्द्र प्रसाद भी शामिल थे। रविन्द्र प्रसाद को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। सीबीआई ने इस मामले में 2001 से 2003 के बीच 3 चार्जशीट फाइल की थी। सीबीआई ने इन्हें आरोपी बनाया था। डोरंडा ट्रेजरी केस में अवैध निकासी को लेकर लालू यादव समेत 99 अभियुक्तों पर सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाया था। इसमें लालू समेत 75 आरोपी दोषी करार दिए गए थे। इनमें अभिषेक बंटी के पिता रविन्द्र प्रसाद भी शामिल थे। उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगा था। .
अभिषेक कुमार ‘बंटी’ की तरफ से नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया। नीरज ने कहा, “पार्टी लीडरशिप ने मुझे मौका दिया है। मैं उनके काम को आगे बढ़ाऊंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में काम करूंगा। कोई चुनौती नहीं है। वे सभी बड़े भाई जैसे हैं और मुझे उनका आशीर्वाद मिलेगा। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव लड़ूंगा।”
(UPDATED ON 10TH JULY 2026)



