State News
दिल्ली की बसों में 1 अगस्त से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना फ्री सफर नहीं

दिल्ली की बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकती हैं। काफी समय से दिल्ली सरकार ने महिलाओं को यह सुविधा दी हुई है। इसके लिए बसों में महिलाओं को पिंक टिकट दिया जाता है जो नॉर्मल टिकट से अलग होता है मगर अब इस नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जो भी महिलाएं दिल्ली की हैं और दिल्ली की बसों में सफर करती हैं उन्हें अब अपने लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना पड़ेगा।
जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, वो दिल्ली की बसों में फ्री सफर नहीं कर सकती हैं लेकिन यह नियम अभी नहीं बल्कि 1 अगस्त से लागू होने वाला है। इसका मतलब यह है कि आपके पास अभी इस महीने का समय है। आइए आपको बताते हैं कि यह कार्ड क्या है और इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।(UPDATED ON 10TH JULY 2026)



