State News

फर्जी B.Ed डिग्री-विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ एसओजी की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। फर्जी और बैकडेटेड B.Ed. डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय, सीहोर के कुलपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी ने कुलपति मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मामला शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा है। एसओजी के मुताबिक, अभ्यर्थी भारमल राम ने परीक्षा में अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की और सरकारी शारीरिक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। जांच में उसके द्वारा पेश की गई B.Ed. डिग्री के फर्जी और बैकडेट में जारी होने के तथ्य सामने आए।

जांच के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े रिकॉर्ड और कंप्यूटर डाटा जब्त किए गए। फॉरेंसिक ऑडिट में सामने आया कि भारमल राम के नाम से दो अलग-अलग फीस लेजर अकाउंट बनाए गए थे और इनमें एंट्री बाद की तारीखों में किए जाने के साथ रिकॉर्ड को बैकडेट में तैयार किए जाने के संकेत मिले। खास बात यह सामने आई कि परीक्षा का परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को जारी हुआ था, जबकि फीस लेजर में संबंधित एंट्री इसके बाद की गई थी। (UPDATED ON 25TH AUGUST 26)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button