State News

आपदाओं के समय पीएम मोदी ने हमारा सहयोग किया।

ऋषिकेश में आयोजित ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा, “आपदाओं के समय पीएम मोदी ने हमारा सहयोग किया। उत्तराखंड की जनता से उनका विशेष लगाव है, उसी के कारण आज बहुत सी असंभव चीजें भी संभव हो पाईं। आज हमारी सरकार को पांच साल पूरे हो गए। लोग पूछते हैं कि 5 साल पूरा होने पर कैसा लगता है, लेकिन मां गंगा और महादेव को साक्षी मानकर कहता हूं, मैंने इन पांच सालों में कोई दिन नहीं गिना, कोई महीना नहीं गिना और कोई साल नहीं गिना। हमारी पवित्र चारधाम यात्रा हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है और इस बार तो सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं।

“ऋषिकेश में आयोजित ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा, “आपदाओं के समय पीएम मोदी ने हमारा सहयोग किया। उत्तराखंड की जनता से उनका विशेष लगाव है, उसी के कारण आज बहुत सी असंभव चीजें भी संभव हो पाईं। आज हमारी सरकार को पांच साल पूरे हो गए। लोग पूछते हैं कि 5 साल पूरा होने पर कैसा लगता है, लेकिन मां गंगा और महादेव को साक्षी मानकर कहता हूं, मैंने इन पांच सालों में कोई दिन नहीं गिना, कोई महीना नहीं गिना और कोई साल नहीं गिना। हमारी पवित्र चारधाम यात्रा हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है और इस बार तो सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं।”

सीएम धामी ने कहा, “आज डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम पूरे उत्तराखंड में दिखाई दे रही है। प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। पर्यटन और रोजगार को लेकर हमारी नीतियां रंग ला रही हैं। जो लोग पहाड़ छोड़कर जा रहे थे वो भी वापस लौटकर स्वरोजगार कर रहे हैं। आज उत्तराखंड देश में एक उदाहरण के तौर पर पेश हो रहा है। उत्तराखंड में पहले भी कई सरकारें रही हैं, लेकिन आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जो उत्तराखंड में पहले कभी नहीं हुए। आज वही लोग हमारे काम पर सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक उत्तराखंड को घोटाले, भ्रष्टाचार, ठहराव के अलावा कुछ नहीं दिया। हम विपक्ष की तरह खोखले वादे नहीं करते बल्कि धरातल पर काम करके जवाब देते हैं।”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा, “मैं विपक्ष से कहना चाहता हूं कि आप जितना भी जोर लगा तो, आप सूरज को हथेली से नहीं ढक सकते हो। पांच वर्ष किसी एक व्यक्ति या सरकार की जीत नहीं बल्कि ये हमारे युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्पायारियों और हर उत्तराखंडवासियों की जीत है। सरकारें आती हैं, जाती हैं, साल पूरे होते रहते हैं, ये सामान्य घटना है। मुझे वास्तविक संतुष्टि तब मिलेगी, जब उत्तराखंड के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आएगी। मैंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हो-हल्ले से दूर रहते हुए काम करें। ये पांच साल का पड़ाव अंत नहीं है, बल्कि ये एक शुरुआत है। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और आपके विश्वास से वर्ष 2035 तक विकसित उत्तराखंड के निर्माण की सिद्धि तक हम पहुंचेंगे।”UPDATED ON 4TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button