State News
हेट स्पीच -TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ हुई FIR

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर लगभग दो महीने पुराने ‘हेट स्पीच’ से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. कोलकाता पुलिस ने कथित नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया है. ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के मंच से कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों से सांप्रदायिक नफरत भड़की. यह मामला BNS की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. खबरों के अनुसार, पुलिस ने ‘ज़ीरो FIR’ दर्ज की है और मामले को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया है.
(UPDATED ON 12TH JUNE 2026)



