भोपाल में CM हाउस के करीब पहुंचे हजारों किसान

मध्य प्रदेश में आज करीब 2000 से ज्यादा किसान सड़क पर उतरे हुए हैं। 19 किसान संगठनों के किसान सीएम हाउस के पास पहुंच गए हैं जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। किसानों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई है। आगे-आगे किसान पैदल यात्रा कर रहे हैं, उनके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूसरी गाड़ियां चल रही हैं। किसानों को रोकने के लिए SAF, RAF और 20 से अधिक थानों की पुलिस तैनात की है। कई बैरिकेड तोड़कर राजधानी में दाखिल हुए किसानों के आंदोलन से तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
आंदोलनकारी किसान अपने साथ 7 दिन का राशन-पानी लेकर आए हैं और उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक वापस नहीं लौटेंगे। किसान मूंग की 100 प्रतिशत खरीद की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे और किसी तरह का टकराव न हो।।.(UPDATED ON 28TH JULY 2026)



