State News

भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, नर्मदापुरम में पुलिस से हुई झड़प, बैरिकेड्स तोड़े;

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों की मांग है कि मूंग दाल की पूरी फसल सरकार MSP पर खरीदे। इसके अलावा किसान ये भी मांग कर रहे हैं कि खाद के वितरण के लिए टोकन सिस्टम खत्म किया जाए। अपनी मांगों को लेकर किसानों की सीएम आवास घेरने की तैयारी है। पुलिस और प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भोपाल में किसान आंदोलन के चलते कल होशंगाबाद रोड स्थित इलाकों में जाम की स्थिति बनी थी इसलिए आज इस इलाके के तमाम स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर मंत्री समूह की किसान प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय में बैठक शुरू हो गई है। किसानों के साथ चर्चा के लिए गठित मंत्री समूह के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर की किसान प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय में बैठक हो रही है। (UPDATED ON 29TH JULY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button