State News

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग से BJP चीफ नितिन नवीन नाराज,

कर्नाटक MLC चुनाव की 7 सीटों के नतीजे आने के बाद कर्नाटक की पॉलिटिक्स में क्रॉस वोटिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनाव नतीजों के बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक में BJP के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा सहित अन्य कई लीडर्स को दिल्ली तलब किया है। माना जा रहा है कि पार्टी चुनाव के दौरान हुई संभावित क्रॉस वोटिंग और उसके प्रभाव की समीक्षा करेगी।

बता दें कि शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में कांग्रेस ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 7 में से 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली। कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद, पीवी मोहन, शिवन्ना बीएस (मालवल्ली), थिप्पन्नप्पा कामकनूर और विनय कार्तिक जीत गए हैं। साथ ही, BJP के लिंगराज पाटिल और रघु आर ने भी विजय पाई। इसके अलावा, जनता दल (सेक्युलर) के कैंडिडेट गोविंदराजू को हार का मुंह देखना पड़ा।

कर्नाटक MLC चुनाव में 7 सीटों के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में होने की वजह से वोटिंग कराई गई थी। कांग्रेस के 4 और BJP के दो कैंडिडेट्स की जीत तय थी। लेकिन मुकाबला दिलचस्प कांग्रेस के 5वें प्रत्याशी विनय कार्तिक और JDS उम्मीदवार गोविंदराजू के बीच था। आखिरकार विनय कार्तिक को दूसरे वरीयता वोटों का फायदा मिला और उन्होंने जीत हासिल की।

गौरतलब है कि क्रॉस वोटिंग के संदेह के मद्देनजर कांग्रेस ने खास रणनीति बनाई थी। कांग्रेस ने अपने सभी 135 MLAs को एक रिसॉर्ट में रुकवाया था और वोटिंग से ठीक 1 दिन पहले उनसे मॉक पोलिंग करवाई थी। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी इस मॉक वोटिंग में शामिल रहे थे। यह मॉक पोल खासतौर पर पहली बार निर्वाचित हुए लगभग 40 विधायकों को वरीयता आधारित मतदान प्रणाली समझाने के लिए रखा गया था।

एक प्रत्याशी की जीत के लिए कर्नाटक MLC चुनाव में 28 विधायकों के सपोर्ट की जरूरत थी। कांग्रेस को शक था कि जेडीएस उसके कुछ MLAs को प्रभावित कर सकता है, इसलिए कांग्रेस ने वोटिंग तक अपने विधायकों को एकजुट रखा। चुनाव नतीजे आने के बाद अब BJP के अंदर क्रॉस वोटिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया है।(UPDATED ON 19TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button