IAS Transfer: MP में 29 आईएएस के तबादले, शीलेन्द्र सिंह रीवा संभाग के संभागायुक्त बने

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 29 अधिकारियों के तबादला और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार, 17 जून 2026 को जारी इस सूची में कई प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और संभागों के कमिश्नर बदले गए हैं.
आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केसी गुप्ता को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, अनिरूद्ध मुकर्जी को पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक एप्को (EPCO) का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नरों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है.
कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का संभागायुक्त बनाया गया. शीलेन्द्र सिंह रीवा संभाग के संभागायुक्त बने. संजीव सिंह खेल एंव युवा कल्याण विभाग में सचिव बने. विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग नियुक्त किया गया है. बाबू सिंह जामोद रीवा संभाग के कमिश्नर पद से हटाकर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है.
मध्य प्रदेश में इन IAS अफसरों का तबादला
1 मुकेश चन्द गुप्ता (1998): सचिव, म.प्र. मानव अधिकार आयोग से प्रमुख सचिव, जेल विभाग. (सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा).///2 डॉ. ई. रमेश कुमार (1999): प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग तथा राहत एवं पुनर्वास आयुक्त. (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमन्तु विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा)////3 विवेक कुमार पोरवाल (2000): प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग ////4 संजीव सिंह (2005): आयुक्त, भोपाल संभाग से सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग////////5 बाबू सिंह जामोद (2006): आयुक्त, रीवा संभाग से सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग////////6 दीपक सिंह (2007): वि.क.अ.-सह-सचिव, म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग से आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, भोपाल ////////7 आलोक कुमार सिंह (2008): सचिव, मुख्यमंत्री से पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक, भोपाल////////8 अमित तोमर (2009): पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक से प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल. आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार////////9 सतेन्द्र सिंह (2009): वि.क.अ.-सह संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं से आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, भोपाल. (आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास और एमडी, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार////////10 कर्मवीर शर्मा (2010): आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति से आयुक्त, भोपाल संभाग, भोपाल////////11. भास्कर लक्षकार (2010): आयुक्त, कोष एवं लेखा से आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, भोपाल (साथ ही खाद्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार)////////12 दिनेश श्रीवास्तव (2010): वि.क.अ.-सह-संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से वि.क.अ.-सह-सचिव, म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल////////13 शीलेन्द्र सिंह (2010): सचिव, म.प्र. शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग से आयुक्त, रीवा संभाग, रीवा । ////////14 सौरव कुमार सुमन (2011): वि.क.अ.-सह-आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण से वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, भोपाल////////15 नेहा मारव्या सिंह (2011): अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग से संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, भोपाल. (MAPCET, अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम और आदिम जाति अनुसंधान संस्थान का अतिरिक्त प्रभार////////16 मनोज पुष्प (2011): वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ से संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भोपाल. नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार.////////17 प्रीति जैन (2011): संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, इन्दौर से संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इन्दौर////////18 रोहित सिंह (2012): अपर सचिव, वित्त विभाग से प्रबंध संचालक, म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम, भोपाल (साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार) ////////19 हर्षिका सिंह (2012): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) से संचालक, बजट, भोपाल////////20 भारती जाटव ओगरे (2012): अपर सचिव, खनिज साधन विभाग से अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग////////21 अमनबीर सिंह बैंस (2013): प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम से वि-.क.-अ.-सह-आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल (साथ ही वित्त विभाग के पदेन अपर सचिव का जिम्मा) ////////22 कैलाश वानखेड़े (2013): अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास से अपर सचिव, ऊर्जा विभाग////////23 अमर बहादुर सिंह (2013): अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग से अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग ////////24 पवन कुमार जैन (2013): अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग से उप सचिव, सहकारिता विभाग////////25 रानी बाटड (2014): उप सचिव, सहकारिता विभाग से उप सचिव, श्रम विभाग . भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार.////////26 विनय निगम (2014): महाप्रबंधक, म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM), भोपाल ////////27 मंजूषा विक्रांत राय (2016): उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से उप सचिव, पशु पालन एवं डेयरी विभाग////////28 शैली कनाश (2019): संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इन्दौर से संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, इन्दौर ////////29 अरविन्द कुमार शाह (2021): अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल(UPDATED ON 17TH JUNE 2026)



