सपा में जल्द ही बड़ी टूट-अखिलेश ने कहा सपा उतार-चढ़ाव देख चुकी है

यूपी में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी. ओपी राजभर के दावे पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक जवाब दिया है. उन्होंने कहा ‘जो डर जाएगा, वह तो छोड़कर चला जाएगा. भाजपा से मुकाबले के लिए टीम बहादुर होनी चाहिए.’ ओपी राजभर के दावे के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अटकलों का दौर जरूर शुरू हो गया है.
अखिलेश यादव ने कहा ‘समाजवादी पार्टी कई उतार-चढ़ाव देख चुकी है और पार्टी संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है.’ अखिलेश के इस बयान को यूपी की सियासत में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि एक तरफ ओमप्रकाश राजभर भाजपा विधायकों के पाला बदलने का दावा कर रहे हैं. वहीं अखिलेश यादव ने भी इशारों में कहा है कि सही समय आने पर कई चेहरे सामने आएंगे. दोनों नेताओं के बयानों पर गौर किया जाए तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हचलल दिखने के संकेत मिल रहे हैं. क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी, समाजवादी पार्टी और अन्य दल तैयारियों में जुट चुके हैं.(UPDATED ON 17TH JUNE 2026)



