State News

जातिसूचक और डबल मीनिंग वाले अश्लील गाने बजाने या गाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बिहार सरकार ने जातिसूचक और दोहरे अर्थ यानी डबल मीनिंग वाले अश्लील गाने बजाने या गाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंगलवार को सरकार ने कहा कि सार्वजनिक जगहों और कार्यक्रमों में ऐसे आपत्तिजनक गाने बजाने या गाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे सार्वजनिक शांति भंग होती है। जानकारी के अनुसार, बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी और अन्य अधिकारियों को इस बारे में पत्र भी भेज दिया गया है।

दरअसल बिहार सरकार ने सार्वजनिक जगहों या कार्यक्रम में आपत्तिजनक डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ाने वाले गानों को गाने या इसे प्रसारित करने पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि शांति एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने मंगलवार को गृह विभाग को पत्र लिखकर ऐसे गीतों के प्रसारण पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इस पूरे मामले को लेकर जारी किए गए पत्र में कहा गया है- ”समाज में विभाजनकारी भावनाओं को भड़काने वाले अश्लील, दोहरे अर्थ वाले और जातिवादी गीत राज्य में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, आयोजनों, बाजारों, वाहनों, विवाह समारोहों तथा अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खुलेआम बजाए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा मिलने के बजाय अश्लीलता, हिंसक घटनाओं, परस्पर घृणा, वैमनस्य, कटुता और अशांति बढ़ रही है।'(cursey india TV) (UPDATED ON 16TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button