हिमाचल प्रदेश की 4 से तीन नगर निगमों में बीजेपी को मिली जीत

हिमाचल प्रदेश की 4 से तीन नगर निगमों में बीजेपी को जीत मिली है. मंडी नगर निगम के कुल 14 वार्डों में से 12 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली, धर्मशाला की कुल 17 में से 11 तो सोलन की कुल 17 में 10 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. एक मात्र पालमपुर में कांग्रेस को जीत मिली है. पालमपुर की कुल 15 में 11 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. 4 में 3 नगर निगमों में बीजेपी को मिली जीत को पार्टी ने विकास और सुशासन की जीत बताया है.
हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने एक्स पोस्ट में लिखा- नगर निगम चुनावों में 4 में से 3 नगर निगमों में मिली यह सफलता भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है. भाजपा की यह प्रचंड जीत विकास और सुशासन की जीत है. हिमाचल की जनता ने कांग्रेस सरकार की राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर अटूट विश्वास जताया है.
प्रदेश में 63 वार्डों पर चुनाव हुए जिसमें से 37 में भाजपा ने जीत हासिल की तो 23 पर कांग्रेस को जीत मिली 23 में से 11 तो पालमपुर में ही मिली वहीं तीन निर्दलीय भी जीते हैं.(UPDATED ON 31ST MAY 2026)



