State News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी अमर कौल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित कक्ष में सी.जी. पॉवर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमर कौल ने सौजन्य भेंट की। सी.जी. पॉवर कंपनी, ट्रांसफॉर्मर्स और उसके कम्पोनेंट्स का उत्पादन करती है। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपनी औद्योगिक इकाई की स्थापना की जा चुकी हैं। कंपनी की ऐसी ही एक उत्पादन इकाई सीहोर में स्थापित हो रही है।
सी.जी. पॉवर के एमडी श्री कौल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी सीहोर स्थित निर्माण इकाई के 3 सितंबर 2026 को होने वाले लोकार्पण समारोह का मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का अनुरोध किया। (UPDATED ON 20TH JULY 2026)



