State News

हिमंता बिस्वा सरमा सर्वसम्मति से चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता,

असम में बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था। इसके लिए असम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया गया। हिमंता बिस्वा सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल, वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब नई सरकार के गठन के साथ वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर अपनी ताकत साबित की है, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें हासिल की हैं। इस तरह कुल 102 सीटों के साथ गठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है।
(UPDATED ON 10TH MAY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button