State News

मध्य प्रदेश -मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय

जनजातीय समाज के प्रति आत्मीय जुड़ाव और जनजातीय संस्कृति में निहित पारिवारिक मूल्यों का भावपूर्ण चित्र उस समय देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समुदाय के सदस्य श्री बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से सहज संवाद किया, आदिवासी समुदाय की बहनों से सावन मास में रक्षाबंधन से पूर्व पावन अवसर पर राखी बंधवाई तथा बच्चों को स्नेह-दुलार देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मंत्री श्री विजय शाह और श्रीमती निर्मला भूरिया तथा सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने जनजातीय परिवार के बीच बैठकर उनके साथ भोजन ग्रहण किया और उनके जीवन, परंपराओं तथा संस्कृति को निकट से जाना।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसी औपचारिक व्यवस्था के बजाय जनजातीय परिवार की पारंपरिक जीवनशैली को अपनाते हुए गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में भोजन किया। मिट्टी और गारे से बने सादे घर के आंगन में परिवार के बीच बैठकर उन्होंने आत्मीय वातावरण में भोजन ग्रहण किया। परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से पारंपरिक जनजातीय व्यंजन बड़े प्रेम और आत्मीयता के साथ परोसे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से उड़द की दाल और स्थानीय पारंपरिक व्यंजन पानिया का स्वाद लिया तथा भोजन की सराहना करते हुए परिवार की आत्मीय मेहमाननवाजी की प्रशंसा की।(UPDATED ON 31ST JULY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button