State News

सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद निर्माणाधीन टनल में फंसे 27 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां लैंडस्लाइड के कारण निर्माणाधीन समरदुंग सड़क टनल का प्रवेश द्वार मलबे से बंद हो गया, जिससे टनल के भीतर काम कर रहे कम से कम 27 मजदूर फंस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। सुरंग के भीतर संदिग्ध मीथेन गैस के रिसाव ने बचाव अभियान को और जटिल बना दिया है। जिला प्रशासन ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

नामची की जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि फिलहाल सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या का पता किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के 6 कर्मचारी, यानी कुल 27 लोग सुरंग के भीतर फंसे हुए हैं। प्रशासन को दोपहर करीब 3:40 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक लैंडस्लाइड के बाद भूमिगत चट्टानों और परतों में हलचल होने से सुरंग के भीतर प्राकृतिक रूप से मीथेन गैस निकलने की आशंका है। मीथेन गैस की मौजूदगी, सुरंग का संकरा रास्ता और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण बचाव अभियान लगातार कठिन होता जा रहा है। टनल में फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश के दौरान बचावकर्मियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बचावकर्मियों को टनल में दाखिल होते ही चक्कर आने लगे और कुछ बेहोश भी हो गए।(UPDATED ON 20TH JULY 2026) (courtesy india tv)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button