State News
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संकेत किए हैं कि मध्य प्रदेश में जुलाई में UCC लागू हो सकता है। 20 से 24 जुलाई के 5 दिन के मानसून सत्र के दौरान सरकार UCC बिल पास करा सकती है। मोहन यादव ने कहा विधानसभा सत्र के दौरान सौभाग्य से कॉमन सिविल कोड की तरफ बढ़ रहे हैं, महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में पारित होगा।
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार मानसून सत्र में कई जरूरी और महत्वपूर्ण विषय लेकर आ रही है, जिसमें यूसीसी भी शामिल है।
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार 20 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा। यह सत्र 5 दिनों का होगा, जिसमें यूसीसी विधेयक के अलावा साल 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।(UPDATED ON 17TH JUNE 2026)



