State News

14.22 लाख किसानों का लोन माफ, तमिलनाडु के नए CM विजय ने दिया बड़ा तोहफा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सीमान्त किसानों के लिए 50,000 रुपये तक का सहकारी बैंक फसल ऋण माफ करने की घोषणा की। बड़े किसानों का 5,000 रुपये तक का कर्ज माफ होगा। बता दें कि इस घोषणा से राज्य के 14.22 लाख किसानों को लाभ होगा, इस पर 2,044 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

सरकार का कहना है कि यह राशि सीधे सहकारी बैंकों को ट्रांसफर की जाएगी ताकि किसानों के नाम पर कोई बकाया न रहे। यह फैसला उन किसानों के लिए राहत की सांस है जिनकी फसल मौसम की मार या बाजार की अनिश्चितता से बर्बाद हो जाती है।

सीएम की इस घोषणा के बादजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र किसानों की सूची तैयार की जाए और कोई भी किसान छूट न जाए। (UPDATED ON 25TH MAY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button