State News

यूपी-बिहार जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दिल्ली से चलेंगी 68 स्पेशल ट्रेनें

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। हर साल मई और जून के महीनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से पूर्वी भारत के लिए 68 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इस फैसले से उन लाखों प्रवासियों और छात्रों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी जो सीटों की मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण अपने घर नहीं जा पा रहे थे।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, ये समर स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के प्रमुख टर्मिनलों जैसे नई दिल्ली, पुरानी दिल्ल, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन से रवाना होंगी। ये ट्रेनें यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या; बिहार के पटना, गया, दरभंगा, बरौनी, मुजफ्फरपुर और पश्चिम बंगाल के हावड़ा व न्यू जलपाईगुड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी। यह विशेष सेवा मई के बचे हुए दिनों से लेकर जून तक लगातार जारी रहेगी, जिससे यात्रियों को तत्काल और नियमित बुकिंग में आसानी से कंफर्म सीटें मिल सकेंगी।.(UPDATED ON 19TH MAY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button