State News
तमिलनाडु के मंदिरों में अब स्मार्टफ़ोन लेकर जाने पर पाबंदी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य भर के 52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफ़ोन लेकर जाने पर रोक लगा दी है।
मंदिरों में स्मार्टफोन लेकर जाने पर यह पाबंदी मंगलवार से लागू हो गई है। हालांकि, बिना कैमरे वाले फ़ोन मंदिर परिसर के अंदर ले जाने की इजाज़त होगी।
नए नियमों के तहत, स्मार्टफ़ोन साथ लाने वाले श्रद्धालुओं को उन्हें मंदिर के प्रवेश द्वारों पर बने तय काउंटरों पर जमा करना होगा और इसके लिए प्रति फ़ोन 5 रुपये देने होंगे। (updated on 2nd Sept. 2026)



