State News

पुणे में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में राहुल गांधी ने उठाए छात्राओं से जुड़े मुद्दे

पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में छात्राएं शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, “मेरा पुणे में शानदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद। मैं यहां लेक्चर देने नहीं आया हूं, ना ही ये बताने आया हूं कि मैं क्या सोचता हूं। मैं आपसे राजनीति पर बात करने भी नहीं आया हूं। मैं चाहता हूं कि आप खुद को एक्सप्रेस करें, आप क्या सोचते हैं, आप क्या कहना चाहते हैं, ये बताएं। हम यंग लेडीज के साथ आईडियाज भी डिसकस करेंगे।”

राहुल गांधी ने कहा, “मैं आप सभी का यहां स्वागत करता हूं। पहली बार शायद मुझे लड़के कम दिख रहे हैं या दिख ही नहीं रहे और लड़कियां दिखाई दे रही हैं। मैं आपको सबसे पहले कुछ रिमाइंड करवाना चाहता हूं। आप सभी में हर एक इस यूनिवर्स में यूनिक है। आप स्पेशल हैं। आपके पास जीवन के लिए विजन है।”( UPDATED ON 22ND AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button