State News

‘जापान लैंड ऑफ राइजिंग सन, यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश- CM योगी

UP-Japan Investment Meet 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए जापान के साथ मजबूत संबंधों की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के रिश्ते केवल आर्थिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच प्राचीन सभ्यतागत विरासत का भी गहरा संबंध है। सीएय योगी ने कहा कि जापान को लैंड ऑफ राइजिंग सन कहा जाता है तो यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को भारत का ‘फूड बास्केट’ बताया और कहा कि देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 21 प्रतिशत है। उन्होंने राज्य में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी जोर दिया।
सीएम योगी ने जापान और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान को ‘लैंड ऑफ राइजिंग सन’ कहा जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश ‘लैंड ऑफ सूर्यवंश’ और ‘लैंड ऑफ श्रीराम’ है। उन्होंने यूपी को ‘लैंड ऑफ श्रीकृष्ण’, ‘लैंड ऑफ बुद्ध’ और ‘लैंड ऑफ अनलिमिटेड पोटेंशियल’ भी बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती और कुशीनगर जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल हैं, जो राज्य की पहचान को दुनिया के स्तर पर मजबूत बनाते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़े काला नमक चावल का भी उल्लेख किया और बताया कि यह उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का हिस्सा है। (updated on 18th August 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button