State News

दिल्ली SIR: कटेंगे 47 लाख वोटरों के नाम

दिल्ली के डेढ़ करोड़ मतदाताओं में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा, जो 33 फीसदी है. बड़ी तादाद में वोटरों का नाम न जुड़ने के बीच मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है. वोटर लिस्ट के लिए गणना फॉर्म जमा करने की समयसीमा 17 अगस्त को खत्म हो गई. जिन वोटरों ने अपने वोटर फॉर्म जमा नहीं किए हैं, उन्हें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद दावे और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा. ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट 24 अगस्त को जारी होगी. जबकि फाइनल वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर को जारी होनी है.

दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटरों में से 97.47 लाख ने गणना फॉर्म जमा किए हैं, जो कुल वोटरों का 67 फीसदी है. अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने इन गणना फॉर्म के डिजिटलीकरण में जुटे हैं. दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट पर 150398 वोटर हैं. सबसे ज्यादा 83.43 प्रतिशत यानी 125 478 फॉर्म का डिजिटलीकरण हुआ है. जबकि 24920 गणना फॉर्म नहीं जमा हुए हैं. शकूरबस्ती में 81.26 प्रतिशत, राजौरी गार्डन में 79.14 प्रतिशत, मंगोलपुरी में 78.76 फीसदी और उत्तम नगर में 77.76 फीसदी फॉर्म शामिल है. तुगलकाबाद में 52.15 प्रतिशत फॉर्म ही डिजिटाइज हुए हैं. (UPDATED ON 18TH AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button