State News

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले को यूपी में 6 करोड़ रुपये का इनाम,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में एक रैली को संबोधित किया है। रैली में सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि वे राज्य की खेल नीति का लाभ उठाए। सीएम योगी ने बताया है कि राज्य का जो भी युवा देश के लिए मेडल जीतकर आता है तो उसे सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा सीएम योगी ने बताया है कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को यूपी सरकार 6 करोड़ रुपये का पुरस्कार देती है। सीएम ने अन्य खिलाड़ियों को मिलने वाले इनाम के बारे में भी जानकारी दी है।

सीएम योगी ने बताया- “जो लोग ओलंपिक में मेडल जीतते हैं, गोल्ड मेडल पर उसको 6 करोड़ रुपये हम यूपी सरकार की तरफ से देते हैं। सिल्वर मेडल जीतने पर 4 करोड़ रुपये देते हैं और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 2 करोड़ रुपये की राशि देते हैं। अपनी ओर से अलग से प्रतिभाग करने पर ओलंपिक में 10 लाख रुपये देते हैं। कॉमनवेल्थ और एशियार्ड में 5-5 लाख रुपये की सहायता देते हैं। युवाओं को इस इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।”

सीएम योगी ने कहा- “याद रखना खेल और खेलकूद की गतिविधियों से जितना हमारा युवा जुड़ेगा उतना ही नशे से दूर रहेगा। दो प्रकार का नशा वर्तमान में पूरी युवा पीढ़ी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एक नशा वह है जो ड्रग आदि नशीली पदार्थों के कारण पैदा हुआ है। नशा माफिया युवा पीढ़ी को निगल करके भारत को खोखला बनाना चाहता है। हमें उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ेगा। हर एक जागरूक नागरिक को, हर राष्ट्रभक्त को इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी करनी है। और दूसरा नशा है स्मार्टफोन का नशा। जितना समय आप स्मार्टफोन पर खर्च करते हैं उसमें से 90 फीसदी फिजूल का है।” (UPDATED ON 17TH AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button