State News

एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी – पुणे के दो फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 10 इंजीनियर गिरफ्तार

मुंबई की पवई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए देश के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पुणे में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार सभी आरोपी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं, जबकि इनमें पांच आरोपी B.Tech इंजीनियर हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी Instagram, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडमिशन से जुड़े विज्ञापन जारी करते थे। इसके जरिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की तलाश कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों का डेटा और मोबाइल नंबर हासिल किए जाते थे। इसके बाद आरोपी फर्जी नाम और फर्जी पहचान के जरिए उनसे संपर्क करते थे और देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन दिलाने का भरोसा देते थे। आरोपी खास तौर पर मैनेजमेंट कोटा और NRI कोटा में एडमिशन दिलाने का दावा करते थे। दिल्ली, हैदराबाद और देश के दूसरे शहरों के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम लेकर छात्रों और उनके परिवारों को भरोसे में लिया जाता था। PICT, NSUT, DTU और कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। (UPDATED ON 17TH AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button