State News

बंकिम चंद चट्टोपाध्याय के वंशज ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम् के गायन को गीत को लिखने वाले बंकिम चंद चट्टोपाध्याय के वंशज और भाजपा नेता सुमित्रो चटर्जी ने भी इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग की है. चटर्जी ने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाए जाने को लेकर असहजता नजर आई और इसे रोकने के बार-बार प्रयास किए गए.

मीडिया से बात करते हुए सुमित्रो चटर्जी ने कहा, सोनिया गांधी तो इटली से आई हुई हैं, वो शायद वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझती हैं. लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे तो भारत के हैं, उनको तो समझना चाहिए था.

चटर्जी ने गांधी को लिखे पत्र में कहा कि 15 अगस्त को जब देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब हुई कथित घटना ‘‘न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि एक ऐतिहासिक भूल का शर्मनाक दोहराव भी है.” नैहाटी के भाजपा विधायक सुमित्रो चटर्जी ने कहा कि वह एक सामान्य नागरिक, देशभक्त और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज के रूप में यह पत्र लिख रहे हैं. उन्होंने इस घटना को लेकर ‘‘गहरा दुख, खालीपन और आक्रोश” व्यक्त किया. (UPDATED ON 16TH AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button