State News

बेंगलुरु में घर के बाहर कार पार्क करना है – सालाना देने होंगे 25 हजार रुपये,

बेंगलुरु में अगर आप अपने घर के बाहर सड़क पर कार खड़ी करते हैं तो आने वाले दिनों में इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। शहर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) पार्किंग रूल, 2026 का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसके तहत घर के बाहर वाहन पार्क करने के लिए सालाना परमिट लेना पड़ सकता है। वाहन के आकार के हिसाब से यह शुल्क 15 हजार रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये सालाना तक जा सकता है।

ड्राफ्ट नियमों में सिर्फ घर के बाहर पार्किंग ही नहीं, बल्कि सड़क, फुटपाथ, मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप के आसपास गाड़ी खड़ी करने को लेकर भी कई सख्त प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि, ये फिलहाल ड्राफ्ट नियम हैं और अंतिम रूप से लागू होने से पहले इनमें बदलाव संभव है।

प्रस्तावित नियमों के अनुसार, जो लोग अपने घर के बाहर सड़क पर वाहन पार्क करते हैं, उन्हें वार्षिक रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट लेना पड़ सकता है। शुल्क वाहन की श्रेणी के आधार पर तय किया गया है। यानी अगर प्रस्ताव लागू होता है तो SUV मालिक को घर के बाहर सड़क पर पार्किंग के लिए सालाना कम से कम 25 हजार रुपये देने पड़ सकते हैं। वहीं हैचबैक के लिए न्यूनतम शुल्क 15 हजार और सेडान के लिए 20 हजार रुपये प्रस्तावित है। (UPDATED ON 14TH AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button