सतना सांसद गणेश सिंह ने शिवराज सिंह के समक्ष रखे अहम विषय

सतना संसदीय क्षेत्र से वरिष्ठतम लोकसभा सदस्य गणेश सिंह ने आज कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से संसद भवन कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के कई लोकसभा सदस्य मौजूद थे। श्री चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में जो वृद्धा निराश्रित तथा विधवा पेंशन पिछले चार माह से नहीं गई थी उसका निराकरण हो चुका है अब सभी पात्र हितग्राही को राशि उपलब्ध हो जाएगी। श्री चौहान ने गणेश सिंह को आश्वस्त किया कि बहुत जल्दी प्रत्येक जिलों में एक विकसित भारत जी – राम – जी की कार्यशाला सांसदों की अध्यक्षता में कराई जाएगी जिसमें सभी तरह की भ्रांतियां दूर होगी
प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन हितग्राहियों के नाम वेरिफिकेशन में बड़ी संख्या में काट दिए गए थे उस संबंध में भी हुई चर्चा के अनुसार श्री चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुनः सभी ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की पुनः सत्यापन कराया जाएगा।
श्री गणेश सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पहले सोयाबीन की खेती बड़ी मात्रा में होती थी वर्तमान में हमारे पूरे विंध्य क्षेत्र बुंदेलखंड एवं महाकौशल इन सभी क्षेत्रों में अब सोयाबीन की फसल नहीं होती है । उन्होंने कृषि मंत्री से आग्रह किया है कि एक केंद्रीय अध्ययन दल हमारे इन क्षेत्रों में जाए और यह पता लगाएं कि किन कारणों से सोयाबीन की फसल अब नहीं होती इसे पुनः स्थापित किया जाए ।
श्री चौहान ने विकसित भारत जी – राम -जी पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि 300 तरह के काम इसमें लिए जा सकते हैं । हर एक पंचायत को अपनी कार्य योजना बनाए उसके आधार पर काम की स्वीकृति मिलेगी जिसमें खेत सड़क, पुरानी तथा नई जल संरचनाएं स्वच्छता आदि सभी विषयों को इसमें सम्मिलित किया जा चुका है (updated on 11th August 2026)



