State News

साधु के वेष में संसद में पप्पू यादव -शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं BJP सांसद बांसुरी स्वराज

संसद में साधु के वेश में पहुंचकर चंदा चोरी का नाटक करना सांसद पप्पू यादव को महंगा पड़ा गया है। दरअसल, BJP ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नई दिल्ली में पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने DCP ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा, वाराणसी में भी पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस FIR में राहुल गांधी और फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का भी नाम है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि पप्पू यादव ने सनातन संस्कृति का उपहास उड़ाया है। बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को भी पप्पू यादव के नाटक में साथ देने पर सवाल खड़े किए और कहा कि इन लोगों ने सनातन का अपमान किया है।

इधर देशभर के साधु-संत संसद परिसर में शुक्रवार को हुए पप्पू यादव के ड्रामे से नाराज हैं। वाराणसी में पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। संतों की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली थाने में केस रजिस्टर हुआ है। संतों ने धार्मिक भावना आहत किए जाने के आरोप में FIR दर्ज कराई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। (UPDATED ON 1ST AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button