दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खुले, पुलिस की अपील- ‘सभी प्रदर्शनकारी अपने घर जाएं’

दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन खुल चुके हैं और प्रदर्शनकारी अपने-अपने जाएं। दिल्ली मेट्रो की तरफ से भी पुष्टि की गई है कि सभी मेट्रो स्टेशन आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं। शुरुआत में सिर्फ राजीव चौक, सेंट्रल सेकेट्रिएट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन खोले जाने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लगातार चौथे दिन बंद करने का आदेश जारी किया था। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “हम अभी लोगों के हटने पर नजर रख रहे हैं। लोग पहले ही हटने लगे हैं। हम लोगों से शांत रहने और शांति से जाने की रिक्वेस्ट करते हैं। हम सभी से लॉ एंड ऑर्डर की कोई दिक्कत न पैदा करने की भी रिक्वेस्ट करते हैं। हम उनकी मदद करने के लिए यहां हैं, और हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”
(UPDATED ON 25TH JULY 2026)



