State News
अभिषेक बनर्जी को लोकसभा स्पीकर ने 19 जून को बुलाया

तृणमूल कांग्रेस में जारी सियासी विवाद के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को 19 जून (शुक्रवार) को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। मामले में स्पीकर ओम बिरला दोनों पक्षों की बात सुनना चाहते हैं। विधानसभा चुनावों के बाद टीएमसी के भीतर बढ़ते मतभेद के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
मालूम हो कि 14 जून को टीएमसी के कुल 20 बागी सांसदों ने अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और त्रिपुरा स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में अपने समूह के विलय के संबंध में एक पत्र सौंपा। उन्होंने संसद के निचले सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की भी मांग की।
(UPDATED ON 17TH JUNE 2026)



