State News

जयपुर में रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं ठप; फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर भी रोक,

राजधानी जयपुर के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 24 घंटे के लिए कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद रखने को लेकर आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आज रात (7 जून) 12 बजे से 8 जून रात 12 बजे तक इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस दौरान 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। इतना ही नहीं इलाके में व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स समेत तमाम सोशल मीडिया सेवाओं पर भी रोक रहेगी।

जानकारी के मुताबिक JDA की प्रस्तावित अतिक्रमण कार्रवाई से पहले प्रशासन ने यह अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बल्क SMS और MMS सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। बताया गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इंटरनेट बंद किए जाने को लेकर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने आदेश जारी किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी बंद एहतियाती उपाय के तौर पर लगाया गया है ताकि अफवाहों, गलत सूचनाओं और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोका जा सके, जो नियोजित प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकती है। यह प्रतिबंध जयपुर के प्रमुख शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों सहित कई संवेदनशील पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू होगा। यह निलंबन दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के प्रावधानों के तहत लागू किया गया है, जो अधिकारियों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए आवश्यक समझे जाने वाली स्थितियों में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार देता है।(UPDATED ON 7TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button