Brief News

राजस्थान से बीजेपी ने अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

राज्यसभा में 27 सीटों पर अलग-अलग राज्यों में चुनाव होने वाला है, जिसका नामांकन शुरू हो गया है. वहीं 18 जून को मतदान होने वाला है. 27 सीटों में से राजस्थान के तीन सीटों पर राज्यसभा सदस्य का चुनाव होना है. ऐसे में आंकड़ों के गणित के मुताबिक, दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है. जिसमें अलका गुर्जर और सतीश पूनिया का नाम शामिल किया गया है. बीजेपी ने 11 राज्यसभा सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.

बीजेपी आलाकमान की ओर से 6 राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. जिसमें राजस्थान समेत अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा के प्रत्याशियों का नाम शामिल किया है.

सतीश पूनिया काफी समय से पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे. वर्तमान में वह हरियाणा राज्य के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं हरियाणा चुनाव और दिल्ली चुनाव में उन्होंने पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद से उनके समर्थक उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे थे. अब उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाए जाने का फैसला लिया गया है.

साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से वह चुनाव हार गए थे.

अलका गुर्जर को भी बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार घोषित किया है. वह वर्तमान में बीजेपी में राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर रही हैं. साथ ही वह दिल्ली बीजेपी के सह-प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. अलका गुर्जर राजस्थान की बांदीकुई विधानसभा सीट से साल 2013 से 2018 के बीच विधायक रह चुकी हैं.

(UPDATED ON 4TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button