पंजाब निकाय चुनाव में हार – अब राज्य कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव !

पंजाब में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी 958 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है. दरअसल, पिछली बार इनके पास केवल 69 सीटें ही थी. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार 1399 सीटें जीती थीं, जो इस बार 397 पर सिमट गई है. अकाली दल 284 से 192 पर आ गई और बीजेपी 49 सीट के उछल कर 172 सीट पर पहुंच गई है. शहरी पंजाब में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 64.6 फीसदी से घटकर 20 फीसदी रह गया है.
पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया था. बताया जाता है कि इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग के बीच जमकर बहस हुई.
खबर है कि आलाकमान पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में है. पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदला जाने वाले हैं और इस रेस में विजय इंदर सिंगला का नाम लिया जा रहा है. पंजाब में हमेशा हिंदू और सिख के बीच तालमेल बिठा कर पार्टियां काम करती हैं. विजय इंदर सिंगला हिंदू हैं. वे संगरूर से सांसद और विधायक भी रह चुके हैं और 10 जनपथ के करीबी माने जाते हैं.(updated on 1st june 2026)



