State News

कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए डीके शिवकुमार, बुधवार को शपथ

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही डीके का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने डीके के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में यह बैठक हुई। दोनों नेता बैठक के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे। पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले शिवकुमार ने यहां एक होटल में वेणुगोपाल और सुरजेवाला से मुलाकात की। इससे पहले सिद्दारमैया ने CLP लीडर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

डीके शिवकुमार लोकभवन में बुधवार 3 जून को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वह लोकभवन के ग्लास हाउस में सादे समारोह में सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले विधान सभा के ग्रांड स्टेप्स पर शपथ लेने की चर्चा थी, लेकिन भीड़ और ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखते हुए लोकभवन के अंदर ही शपथ लेने का निर्णय लिया गया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया था। (UPDATED ON 30TH MAY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button