Brief News

दिल्ली में 27 मई की छुट्टी कैंसिल, केंद्र सरकार के सभी ऑफिस खुलेंगे,

बकरीद त्योहार की तारीख में बदलाव के कारण केंद्र सरकार के मंत्रालय ने दिल्ली में छुट्टी की तारीख भी बदल दी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अब बकरीद की छुट्टी 28 मई को होगी। वहीं, 27 मई को सभी ऑफिस खुले रहेंगे। पहले यह छुट्टी 27 मई को तय की गई थी। मंत्रालय की तरफ से कहा गया, “ईद-उल-जुहा (बकरीद) के कारण छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। दिल्ली/नई दिल्ली में मौजूद केंद्र सरकार के सभी सभी ऑफिस 27 मई की जगह 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के कारण बंद रहेंगे।”

(UPDATED ON 23RD MAY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button