State News

केरल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, आशा वर्कर्स का बढ़ा मानदेय

केरल में सीएम वीडी सतीशन के नेतृत्व में गठित यूडीएफ सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। सीएम सतीशन ने ऐलान किया कि राज्य में महिलाओं को 15 जून से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा आशा वर्कर्स के मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जमीनी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तृत दिशानिर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। कैबिनट ने बुजुर्ग लोगों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का भी फैसला लिया। सीएम ने इस फैसले को देश में इस तरह की पहली पहल बताया। उन्होंने कहा, ”किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है। वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करके केरल को एक आदर्श सभ्य समाज बनना चाहिए।”

वहीं आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी का भी उन्होंने ऐलान किया। सीएम सतीशन ने कहा कि सचिवालय के सामने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय तक किए गए आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए मंत्रिमंडल ने उनके मानदेय में 3,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि को मंजूरी दी है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों, स्कूल के रसोइया कर्मचारियों, पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और आया के मानदेय में भी 1,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि की घोषणा की।
(updated on 18th may 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button