Detailed Stories

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी और हिंसा, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत के बाद तनाव,

हावड़ा के शिवपुर में बम धमाके और तनाव की खबर से दहशत फैल गई है। टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में बम धमाके हुए, ईंटें बरसीं। इस हिंसा के बाद इलाके को शांत करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और RAF तैनात की गई है। भाजपा माइनॉरिटी सेल के नेता मनोज खान पर बम फेंकने का आरोप लगा है। दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। भाजपा ने तृणमूल पर हिंसा का आरोप लगाया। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं। कथित तौर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं और सात देसी बम फटने की भी बात सामने आई है।

शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में राजनीतिक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में कथित तौर पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है। कहा जा रहा है कि, बुधवार की रात भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे थे और आते ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर एक के बाद एक तीन बम फेंके और फिर मौके से फरार हो गए। बम विस्फोट के बाद इलाके में तनाव फैल गया। (updated on 7th may 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button