Forum Discussion

पश्चिम बंगाल चुनाव से -महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए ,फॉर्म भरवाना शुरू किया

पश्चिम बंगाल की सियासत में बंगाली नव वर्ष के मौके पर एक नया सियासी तड़का लग गया है। बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए महिलाओं के लिए हर महीने ₹3000 आर्थिक सहायता देने का वादा किया है और इस वादे को सिर्फ भाषणों तक सीमित न रखते हुए गारंटी कार्ड के रूप में फॉर्म भरवाने की शुरुआत भी कर दी गई है।

महिलाओं ने भी बीजेपी की तरफ से दिया हुआ गारंटी कार्ड स्वरूप फॉर्म भरा है और बड़ी तादाद में महिलाएं फॉर्म भरने पहुंची थीं। इस फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन लिखकर भर देना है, जिसके बाद वायदे स्वरूप सरकार बनने के बाद महिलाओं को 3000 रुपए देने का वादा किया गया है।

दूसरी ओर, ममता बनर्जी की सरकार पहले से ही लक्ष्मी भंडार जैसी योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 से ₹1700 तक की सहायता दे रही है। लेकिन अब बीजेपी इस राशि को लगभग दोगुना कर देने का वादा कर रही है, जिससे पश्चिम बंगाल में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

पश्चिम बंगाल में 23 और 28 अप्रैल को 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये चुनाव 294 सीटों पर हो रहे हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे। (updated on 15th aprill 2026)

=============

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button