Detailed Stories
संजय सिंह और पप्पू यादव ने मणिकर्णिका घाट की AI फर्जी फोटो की शेयर, दर्ज हुई FIR

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर एआई (Artificial intelligence) की मदद से फोटो और वीडियो बनाई गईं। भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने थाना चौक पर 8 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इसमें संजय सिंह और पप्पू यादव का भी नाम है। पुलिस ने कहा कि एफआईआर में दर्ज नाम आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस ने आरोप लगाया कि इन पोस्ट के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी तस्वीरें साझा कर आमजन की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, समाज में भ्रम और आक्रोश फैलाने तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में तमिलनाडु के जिला रामानाथपुरम अंतर्गत थाना पेरूनाला क्षेत्र के वी. सेतुराजापुरम निवासी मनो ने थाना चौक में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था।



