केंद्र सरकार ने X को सख्त नोटिस किया जारी,Grok से तुरंत अश्लील कंटेंट हटाएं

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत वैधानिक उचित सावधानी दायित्वों का पालन नहीं करने के लिए X Corp (पूर्व में ट्विटर) को सख्त नोटिस जारी किया है।
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद ने सवाल उठाया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने एक्स को जारी किए गए पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला है कि उपयोगकर्ताओं ने Grok की AI क्षमताओं का दुरुपयोग करके अपमानजनक तरीके से अश्लील कृत्रिम चित्र और वीडियो बनाए हैं, जिससे निजता और गरिमा का उल्लंघन हुआ है। MeitY ने चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्य यौन उत्पीड़न को सामान्य बनाते हैं और कानूनी सुरक्षा उपायों को कमजोर करते हैं।
आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x को लिखे पत्र में Grok AI के दुरुपयोग को लेकर कार्यवाही करने को कहा है। जिन यूजर्स के द्वारा GROk AI का उपयोग करके सेक्सुअल या महिलाओं के अभद्र फोटो और कंटेंट डाला गया है उन पर कार्यवाही करने के बाद 72 घंटे के अंदर ऐसे सभी कंटेंट को हटाना हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही उसे लेकर क्या कार्यवाही की गई उसकी जानकारी मंत्रालय को देनी होगी। अगर x के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो उस पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।UPDATED ON 2ND JANUARY 2026)



