Forum Discussion
बिहार सरकार ने मान ली छात्रों की मांग, 1 चरण में होगी TRE-4 की परीक्षा,

बिहार सरकार ने पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग मान ली है। सरकार ने घोषणा कर दी है कि TRE-4 (शिक्षर भर्ती) की परीक्षा में PT और मेंस की दो परीक्षाओं की जगह अब सिर्फ एक परीक्षा होगी।
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बताया- “छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। अब छात्रों की मांगों के संबंध में निर्णय लिया गया है कि इस बार की TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं में सुधार के लिए अनुशंसाएँ देने हेतु “परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति” का गठन किया है। (UPDATED ON 27TH AUGUST 2026)



