State News

140 करोड़ जनता राहुल गांधी के शब्दों, संस्कारों और उनकी सोच को देख रही है

उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। धामी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता राहुल गांधी के शब्दों, संस्कारों और उनकी सोच को देख रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वह निराशा या कुंठा से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि हैं और उनके पद की एक गरिमा है। किसी सभ्य लोकतंत्र में प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। धामी ने कहा,(UPDATED ON 14TH AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button