Forum Discussion

राजेन्द्र जैन होंगे राज्यसभा के लिए NCP के उम्मीदवार

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने हाल ही में राज्यसभा से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो गई थी। अब इस सीट के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ओर से राजेन्द्र जैन के नाम पर मुहर लगी है। एनसीपी (अजित पवार गुट) ने राजेन्द्र जैन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में राजेन्द्र जैन के नाम को लेकर फैसला लिया गया है। हाल ही में सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्य्ता से इस्तीफा देकर बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था। इस सीट पर उन्होंने जीत भी हासिल की।
(UPDATED ON 7TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button