Brief News

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, “DCP इंडस्ट्रीज” का नया पद बनाया गया,

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए अलग पुलिस व्यवस्था लागू करने की बात सामने आई है और DCP (इंडस्ट्रीज) का नया पद बनाया गया है।

DCP के साथ ACP, 3 इंस्पेक्टर और 25 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस टीम के द्वारा 15 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर नजर रखी जाएगी। करीब 2 लाख कंपनियों और 4 लाख श्रमिकों से सीधा समन्वय होगा और श्रमिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।

इसके अलावा श्रमिक संगठनों और कंपनियों से लगातार संवाद रहेगा और कानून व्यवस्था और श्रम कानूनों के पालन पर खास फोकस होगा। सभी जोनों की पुलिस से बेहतर समन्वय की व्यवस्था होगी। (UPDATED ON 27TH APRIL 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button