State News

झारखंड में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी

झारखंड में सरकारी भर्तियों के एग्जाम में घोटालों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने सोमवार (10 अगस्त) को झारखंड सरकार को लोकतंत्र की ताकत दिखाई। प्रदर्शनकारी सारी बाधाओं को पार करके झारखंड विधानसभा के परिसर में पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरीकेड्स लगाए गए, बैरीकेड्स के ऊपर कंटीले तार रखे गए, लाठीचार्ज किया गया, वॉटर कैनन भी चलाया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

रांची में सोमवार को विधानसभा के आसपास का इलाका दिन भर जंग का मैदान बना रहा। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस और छात्रों की बीच रुक-रुककर झड़प होती रही। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्रह दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की कॉल दी थी। सरकार ने छात्रों की मांगें नहीं मानीं। TDPL कंपनी ने जो एग्जाम कराए उन सारी परीक्षाओं को रद्द करने से इनकार कर दिया। मामले की जांच CBI को सौंपने पर भी सहमति नहीं जताई।

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने सबसे पहले टीयर गैस के गोले दागे।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत को लेकर जो ट्रस्ट, जो भरोसा बना था, वो टूट गया है। छात्रों पर जुल्म करने वाली झारखंड सरकार से अब कोई बातचीत नहीं होगी। देवेंद्र महतो ने कहा कि अगर इस केस की सही से जांच हुई तो इसकी आंच सीधे मुख्यमंत्री तक जा सकती है। (updated on 10th August 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button