Forum Discussion

सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर हमले की कोशिश हुई। बताया जा रहा है कि उन पर चाकू से हमला किया गया और चप्पल फेंके गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हमला करने वाले को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी अचानक तीन-चार लोग वहां आ गए। उन्होंने तुरंत चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही चाकू चलाया गया, मैंने बिना सोचे-समझे अपना हाथ उनके सामने कर दिया और चाकू की धार मेरी उंगली को छू गई।

पप्पू यादव ने कहा, “मैंने सनातन का अपमान नहीं किया। जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते।”

पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सुमित है, जिसकी उम्र 34 साल है। उसका पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है। आरोपी गाजियाबाद में लोहे का काम करता है। आरोपी सुमित मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है।(UPDATED ON 2ND AUGUST 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button